Bokaro News: त्योहारों से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरप्रांतीय बाइक चोर आकाश व विकास गिरफ्तार

बोकारो: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आगामी पर्व त्योहार को देखते हुए चोरी, छिनतई एवं वाहन चोरी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ललपनिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोमिया-तेनुघाट मुख्य पथ के तेनुघाट की ओर से कुछ अपराधी चोरी की बाइकों के साथ आ रहे हैं।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ललपनिया थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। ललपनिया थाना अंतर्गत गोमिया-तेनुघाट पथ पर पुलिस ने घेराबंदी कर आकाश कुमार साव उर्फ कन्हा ओर विकास कुमार राम को मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अपराधियों ने बताया कि वे तीन-चार रंगों को पहचानकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
पूछताछ में उन्होंने संलिप्तता स्वीकार किया ,इनके निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल समेत एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है ,उक्त बात की जानकारी प्रेस वार्ता में बेरमो पुलिस उपाधीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने दी। आगे इन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों ने ललपनिया समेत आस-पास के क्षेत्रों में कई बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। इनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।


