बोकारो: वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन, 200 प्रतिभागी हुए शामिल

शिविर में वित्तीय साक्षरता से संबंधित जानकारी एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों के द्वारा दिया गया. कार्यक्रम में करीब 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया.

बोकारो: प्रदान संस्था एवं एचडीएफसी बैंक के सहयोग से वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन जैनामोड स्थित एक निजी मैरेज हॉल में किया गया. शिविर में वित्तीय साक्षरता से संबंधित जानकारी एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों के द्वारा दिया गया. कार्यक्रम में करीब 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया. शिविर में बचत, ऋण एवं इंश्योरेंस के बारे में चर्चा किया गया. इसमें बारी बारी से वित्तीय साक्षरता की विभिन्न पहलु पर चर्चा किया गया. सबसे पहले प्रदान के टीम को-ऑर्डिनेटर जुबा प्रतीम गोगोई ने  मंच को संबोधित किया और कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर संक्षिप्त जानकारी दी. 

उसके बाद एचडीएफसी बैंक जैनामोड़ के ब्रांच मैनेजर जय सिंह के द्वारा विस्तार से वित्तीय साक्षरता को लेकर जानकारी दिया गया, साथ ही दीदी लोग के कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब दिए गए. जैसे kyc को लेकर, खाता खुलवाने, व्यक्तिगत ऋण सीएसपी सर्विस आदि के बारे में बताया. खासकर व्यक्तिगत वित्त्य प्रबंधन, बीमा का महत्व, आदि विषय पर चर्चा किया गया. जेएलजी के रमेश कुमार के द्वारा अटल पेंशन, जनधन खाता जीवनजोत्ति योजना के बारे में जानकारी दिया गया. कार्यक्रम में तेजस्विनी महिला संघ जरीडीह, जरीडीह तेजस FPO के सदस्य,विजय कुमार ठाकुर, पुष्पा देवी, सुनीता देवी मौजूद रहीं.

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More