Bokaro News: चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत स्टेडियम निर्माण गुणवत्ता का उपायुक्त ने दिया जांच का आदेश

चंदनकियारी स्टेडियम के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा।

बोकारो: सोमवार शाम उपायुक्त अजय नाथ झा ने चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत नवनिर्मित स्टेडियम के निर्माण कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम में निर्मित सिंथेटिक ट्रैक सहित अन्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं स्वीकृत प्राक्कलन के अनुरूप कराए गए कार्यों की समीक्षा की।बैठक में सिंथेटिक ट्रैक की मोटाई एवं निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में कमी से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं को स्वीकृत प्राक्कलन का गहन अध्ययन कर निर्माण कार्यों की बिंदुवार जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्राक्कलन के अनुरूप कराए गए कार्यों का आकलन करते हुए कमियों को चिह्नित किया जाए तथा जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए।उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्राक्कलन के अनुरूप कार्यों का निष्पक्षता से आकलन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बैठक में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े थे।

लेखक के बारे में

By निर्मल महाराज

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More