Bokaro News: बालीडीह थाना में शांति समिति की बैठक, दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा

बालीडीह थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

बोकारो। बालीडीह थाना परिसर में दुर्गा पूजा पंडाल कमिटी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, शांति समिति सदस्य व दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दुर्गा पूजा पंडाल कमिटी व शांति समिति सदस्यों के सुझाव और उनकी अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना गया।

इसके बाद बालीडीह थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार द्वारा पंडाल की सुरक्षा, विसर्जन रूट, डीजे प्रतिबंध, सीसीटीवी कैमरा, क्यू मैनेजमेंट, फायर एक्सटिंग्विशर, ज्यादा भीड़-भाड़ वाले जगहों पर ड्रोन से निगरानी, हर पंडाल में फर्स्ट एड किट, वॉलंटियर की तैनाती, आग वाली जगहों पर नायलॉन रस्सी व प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने और सोशल मीडिया के इस्तेमाल आदि को लेकर स्पष्ट निर्देश दिया गया।

मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार ने शांतिपूर्ण दशहरा आयोजन में पुलिस, प्रशासन, जनप्रतिनिधि व पब्लिक सभी की जिम्मेदारी बताते हुए कहा है कि पूजा पंडालों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जा रही है और ट्रैफिक व पार्किंग को लेकर अलग से प्लान बनाया जा रहा है।

अनुमंडल पदाधिकारी ने विसर्जन की तिथि व समय की एकरूपता को मेंटेन करने व महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों का ध्यान रखने का विशेष निर्देश दिया है।

लेखक के बारे में

By निर्मल महाराज

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More