Bokaro News: बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने घोषित किया आंदोलन का चौथा चरण

प्रेसवार्ता में चौथे चरण के आमरण अनशन की जानकारी देते नेता।

बोकारो: बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने अपने आंदोलन के चौथे चरण का एलान किया है। चौथे चरण के आंदोलन के तहत दिनांक 12 अक्टुबर से बीएकेएस महासचिव हरिओम कुमार के नेतृत्व मे आमरण अनशन किया जायेगा। टू टैंक गार्डेन स्थित धरना स्थल पर 12 अक्टूबर सुबह 10 बजे से आमरण अनशन की शुरुआत किया जायेगा। अनशन शुरु करने से पहले बोकारो स्टील सिटी के सभी चौराहो पर लगे देश के महापुरुषो की मूर्ती पर माल्यापर्ण किया जायेगा।

गौरतलब है कि सेल कॉर्पोरेट प्रबंधन द्वारा 45 से अधिक मुद्दो को एक दो दशक से लंबित रखा गया है जिसके कारण अधिकतर सेल कर्मचारियों को लाखो रुपया प्रति वर्ष घाटा हो रहा है तो बोकारो इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा 50 से अधिक मुद्दो को लंबित रखकर कर्मचारियों को स्थानीय सुविधाओं से वंचित रखा गया है। सेल कॉर्पोरैट के मानव संसाधन विभाग के अधिकारीगणो के गलत रवैये के कारण बोनस राशी तय करने में किए गए मनमाने रवैये से भी सभी बीएसएल कर्मचारी आक्रोशित है। अवैध बोनस फॉर्मुले को अवैध तरिके से लागु कर, अवैध यूनियन प्रतिनिधियों से दिखावटी मंजुर करवा कर कर्मचारियों के खाते में जबरदस्ती बोनस राशी भेज कर सेल प्रबंधन द्वारा तानाशाही रवैया अपनाया गया है। प्रबंधन के इस रवैये के प्रति बीएकेएस के बैनर तले बीएसएल कर्मचारियों ने पुर्व में तीन चरणो का आंदोलन किया था।

जिसमें पहले चरण के आंदोलन में दो दिन ब्लैक बैज लगाना, फिर दूसरे चरण के आंदोलन मे सभी विभागाध्यक्षो के कार्यालय के सामने आक्रोश प्रदर्शन और तीसरे चरण के आंदोलन के तहत काले झंडे के साथ मौन जुलुस के माध्यम से अपने अपने आक्रोश का प्रदर्शन किया था, लेकिन सेल प्रबंधन के शोषणकारी रवैये में परिवर्न नही होने पर चौथे चरण के आंदोलन के तहत आमरण अनशन पर यूनियन पदाधिकारी बैठ रहे है। यूनियन के अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि यह आर पार की लड़ाई है, इसके अलावा अन्य विकल्प नहीं।

बयान
अंग्रेजो के शोषण से देश को मुक्ति दिलाने के लिए महात्मा गांधी को कई बार आमरण अनशन करना पड़ा था। आज वही हालत सेल कर्मचारियों के साथ है। सेल प्रबंधन और गैर निर्वाचित एनजेसीएस नेताओं के गठजोड़ से मुक्ति दिलाने के लिए अब सेल कर्मियों को एकजुट होकर लड़ना होगा।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More