26 अगस्त को होगी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की कार्यसमिति बैठक, केंद्र के कई नेता होंगे शामिल

रांची: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव ने कहा कि 26 अगस्त को अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक होना सुनिश्चित किया गया है।

बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री वी सतीश, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल बाबूलाल मराण्डी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद समीर उराँव मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यसमिति बैठक में जनजाति समाज की संस्कृति की झलकियां देखने को मिलेगी। सभी कार्यकर्ता अपने अपने पारंपरिक वेश-भूषा के साथ बैठक में शामिल होंगे। बैठक में रामकुमार पाहन, अशोक बड़ाईक, बिंदेश्वर उराँव, विजय मेलगंडी, अनु लकड़ा, राजेन्द्र मुंडा, रवि मुंडा, प्रेम बड़ाईक, नकुल तिर्की, भोगेन सोरेन, सुलेन गाड़ी, बिरसा मिंज, चंदन लोहरा, अर्जुन मुंडा, अरविंद उराँव, प्रदीप टोप्पो सहित कई उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More