बदल जाएगा मोरहाबादी का नजारा, दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने को दुकानदार राजी

Ranchi: मोरहाबादी के दुकानदारों ने नगर निगम की बातें ली हैं। वे निगम द्वारा तय किये गए नए स्थान पर शिफ्ट करने को राजी हो गए हैं। यानी लगभग 50 से अधिक दुकानें मोरहाबादी की सड़कों से हटेंगी और दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दी जाएंगी। इस प्रक्रिया में फिलहाल केवल बापू वाटिका के पास की दुकानों को शिफ्ट किया जाएगा। आगे की दुकानों के लिए फिलहाल कुछ नहीं कहा गया है। लगभग 50 दुकानों के हटने के बाद मोरहाबादी का नजारा जरूर बदल जाएगा।
जमीन को समतल करने का काम तेज
इधर लोगों की सहमति मिलते ही दूसरे स्थान पर जमीन को समतल करने का काम तेज कर दिया गया है। जानकारी मिली कि मोरहाबादी में ही किसी अन्य स्थान पर लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है। दरअसल निगम उन्हें फूड वेंडिंग जोन में बांटने की प्लानिंग कर रहा है। इसके लिए खुद नगर आयुक्त ने क्षेत्र का निरीक्षण किया था। उन्होंने निर्णय लिया था कि दुकानदारों को किसी और स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। शुरुआत में दुकानदारों ने विरोध किया था, लेकिन अब वे शिफ्ट करने को लेकर मान गए हैं।
ये भी पढ़ें –
धनबाद की दो लड़कियों ने शादी कर पुलिस से मांगी सुरक्षा, पुलिस ने घरवालों को सौंपा
फायरिंग के बाद से हैं बंद है मोरहाबादी के सभी स्टॉल
बता दें कि पिछले सप्ताह हुए फायरिंग के बाद से अबतक मोरहाबादी क्षेत्र की सभी दुकानें बंद हैं। इस बीच लगातार उनकी तरफ से प्रदर्शन जारी है। कई बार लोगों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। लेकिन अब शायद स्टॉल लगने को लेकर रास्ता साफ हो गया है। वाटिका के पास की दुकानों को छोड़ अन्य दुकानों पर अभी कोई निर्णय नहीं आया है। यह देखना होगा कि उन्हें भई कहीं शिफ्ट करने की बात होती है या नहीं?
मोरहाबादी में अब तक स्थिति समान्य नहीं
इधर गोलीबारी की घटना के लगभग 10 दिनों बाद भी मोरहाबादी में स्थिति सामान्य नहीं हुई है। स्थिति सामान्य नहीं होने से मतलब है कि अब तक वहां रौनक नहीं लौटी है। दुकानें बंद हैं और भीड़ लगाकर खड़े होने की आजादी भी नहीं है। दर्जनों की संख्या में तैनात सिपाही आपको मैदान में खड़े होने से मना करते हैं। इस वजह से दिन में भी पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा रहता है। हालांकि दुकानों के खुलने के साथ ही पूरे इलाके में रौनक लौटने की उम्मीद है।


