राहुल गांधी के सह पर मंत्री इरफ़ान अंसारी के विरोध में भाजपा गिरिडीह महानगर जिला ने किया पुतला दहन

मंत्री इरफान अंसारी के बयान के विरोध में प्रदर्शन करते भाजपा नेता
पुतला दहन कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

गिरिडीह: भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर जिला द्वारा गांधी चौक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष श्री नवीन कुमार सिन्हा ने की।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने मंत्री इरफान अंसारी द्वारा दिए गए उस बयान की कड़ी निंदा की, जिसमें कथित तौर पर 40 लाख युवाओं के राहुल गांधी के एक इशारे का इंतजार करने तथा देश में नेपाल और बांग्लादेश से भी बदतर स्थिति होने और अराजकता फैलने जैसी बातें कही गई हैं।

भाजपा नेताओं ने कहा कि इस प्रकार के बयान देश के युवाओं के प्रति अविश्वास पैदा करने और समाज में भ्रम फैलाने वाले हैं। देश का युवा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास, रोजगार, नवाचार और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प रखता है। देश का युवा जागरूक है और वह किसी के बहकावे में आकर नहीं, बल्कि अपने विवेक और लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर आगे बढ़ना जानता है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की आलोचना करना हर किसी का अधिकार है, लेकिन युवाओं के नाम पर अराजकता की आशंका जताने वाले बयानों से बचना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी ऐसे बयानों की कड़ी निंदा करती है।

पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से नवीन कुमार सिन्हा, हर्मिंन्द्र सिंह बग्गा, खिरोधर दास, प्रकाश सेठ, प्रोफेसर विनीता, दिनेश यादव,चुन्नूकांत , अजय पाठक, विपिन सिंह, सुरेंद्र लाल सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More