श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव को लेकर उत्साह, निकाली प्रभात फेरी

रामगढ़। सिख पंथ के प्रवर्तक श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर चौथे दिन साध संगतों द्वारा सोमवार को रामगढ़ गुरुद्वारा से उत्साह के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान भक्ति, श्रद्धा व पवित्र गुरुवाणी से वातावरण भक्तिरस में परिवर्तित हो गया। प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से निकाली गई, जो शहर के किला मंदिर, चट्टी बाजार होते हुए गुरुद्वारा साहिब पहुंची।

 

प्रभात फेरी का रामगढ़ गुरुद्वारा की स्त्री सत्संग सभा द्वारा महेंद्र कौर व बलविंदर कौर छाबड़ा की अगुवाई में निशान साहिब पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्रबंधक कमेटी की ओर से इनदोनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रधान रमिंदर सिंह गांधी, महासचिव जगजीत सिंह सोनी, रघुवीर सिंह छाबड़ा, अनमोल सिंह आनंद, अंकित कालरा, मनिंदर सिंह सैनी, रंजीत सिंह छाबड़ा, यश छाबड़ा ,प्रीतम सिंह, देवेंद्र सिंह अरोड़ा ,मनपाल सिंह ,दलजीत सिंह छाबड़ा आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More