Dussehra Shubh Muhurat 2025: जानें दशहरा कब, किस समय जलेगा रावण, दहन के बाद कौन सा उपाय है बेहद शुभ

समृद्ध डेस्क: आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हर साल विजयदशमी यानी दशहरा मनाया जाता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था और मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था। इसलिए दशहरा का पर्व पूरे देश में बड़े उत्सव के साथ मनाया जाता है।

इस बार दशहरा कब है?

रावण दहन 2025: शुभ मुहूर्त

दशहरा पर रावण दहन का विशेष महत्व है। इस बार रावण दहन का सबसे शुभ समय 2 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) शाम के प्रदोष काल में माना गया है।


शस्त्र पूजन का शुभ समय

शस्त्र पूजन करने के लिए सबसे श्रेष्ठ समय भी इसी दिन दोपहर को रहेगा:

  • शस्त्र पूजन मुहूर्त: 2 अक्टूबर 2025 को दोपहर 2:09 से 2:56 मिनट तक।

  • मान्यता है कि इस विजय मुहूर्त में नया कार्य, वस्तु या असलहे-शस्त्र की पूजा करने से कई गुना शुभ फल मिलता है।


रावण दहन के बाद यह जरूर करें

पारंपरिक मान्यता के अनुसार, दशहरा के दिन रावण दहन के बाद बची हुई लकड़ी या राख को घर लाना चाहिए। ध्यान रखें कि यह राख या लकड़ी ऐसी जगह रखें जहाँ किसी की नजर न पड़े। ऐसा करने से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, नकारात्मक शक्तियाँ दूर रहती हैं और सुख-समृद्धि बरकरार रहती है।

दशहरा 2025 के अवसर पर, सही तिथि और मुहूर्त का पालन कर रावण दहन और शस्त्र पूजन अवश्य करें। पर्व की पौराणिक मान्यताओं का पालन करते हुए दहन के बाद राख या लकड़ी लाकर शुभ ऊर्जा और घर की खुशहाली भी पायी जा सकती है।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More