जीप उपाध्यक्ष ने समस्याओं को इकट्ठा करने का दिया निर्देश

खोरीमहुआ(गिरिडीह): जिले में लगातार गरीब परिवारों की आ रही समस्या को देखते हुए जीप उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान ने क्षेत्रों में अपने प्रतिनिधि नियुक्त कर क्षेत्र में लगातार भर्मण कर समस्याओं को इकट्ठा करने का निर्देश दिया है। जिससे गरीबों की समस्याओं से अवगत होकर समाधान किया जा सके। इसी को लेकर जीप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि इरफान अंसारी और रमेश कुमार झा ने जमुआ और देवरी प्रखण्ड के कई गाँवों का दौरा किया, जिससे कई समस्याएं सामने देखने को मिला। जिसमें देवरी प्रखण्ड के चिकनाडीह में वृद्धा पेंशन को लेकर कई लोगों ने शिकायत किया कि 60 वर्ष से ऊपर उम्र वालों का वृद्धा पेंशन नही मिल रहा है जबकि इसी पंचायत में 40-45 वर्ष उम्र वालों को मिल रहा है। वहीं चिकनाडीह निवासी आनन्दी दुबे 76 वर्ष पिता स्व. महावीर दुबे ने अपनी समस्या सुनाते हुए रो पड़े। और कहा कि सरकार के द्वारा मिल रहे वृद्धा पेंशन 2016 से बंद है जिसके लिए उपायुक्त से मिलकर बात रखी पर कोई सुनवाई नही हुई जिससे खाने का लाले पड़ा हुआ है। इस दौरन पाण्डेयडीह, करिहारी, चुँगलखार, भंडारों, रेम्बा, मल्हो गाँव का दौरा किया। भर्मण के दौरान इरफान ने कहा कि किसी भी तरह का क्षेत्र में समस्या हो तो बेफिक्र होकर हमे बताएं इन समस्याओं को उपाध्यक्ष महोदय के समक्ष रख जाएगा और निदान भी किया जाएगा। साथ ही कहा कि श्री पासवान खुद गाँव-गाँव आ कर समस्या को सुन कर समाधान करेंगे।



