रांची: गोड्डा से लगातार तीसरी बार सांसद चुने गये डॉ निशिकांत दुबे का बुधवार को एयरपोर्ट पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा स्वागत किया गया। पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि डॉ दूबे ने पिछले दोनों कार्यकाल में विकास की कई अहम योजनाओं को गोड्डा लोकसभा क्षेत्र की धरातल पर उतारा है। इसका लाभ गोड्डा सहित संथाल परगना व पूरे प्रदेश को मिलेगा।
कहा कि श्री दूबे को दो- दो बार पूरे देश मे सर्वश्रेष्ठ सांसद की उपाधि से नवाजा गया है। स्वागत करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, कुणाल यादव, राकेश चौधरी, मीडिया प्रभारी संजय पोद्दार व निशिकान्त चौहान, कुंन्दन सिंह सहित रितेश तिवारी, राकेश सिंह, रणधीर दास, रजनी आनंद, राजीव रंजन सिंह, इंदुशेखर सिंह, अभिषेक भारद्वाज, अमन, सोनू मिश्रा, बीरेंद्र सिन्हा सहित युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।