पलामू : पलामू लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम ने जनता से उनके समस्या सुनने के बाद कहा की और क्षेत्र के अलावे यहाँ विकास की गति धीमी थी। 29 अप्रैल को झारखण्ड के तीन लोकसभा में चुनाव होने को है। इसमें पलामू लोकसभा भी है। प्रत्याशी श्री राम ने कहा कि जनता भाजपा को जिताए। ताकि हम अपने अधूरे काम को पूरा कर सकें। श्री राम ने गढ़वा ज़िले के ग्रामीणों से मुलाकात की। और भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। पिछले 5 वर्षो में किए गए कार्यों के नाम पर अपने लिए वोट माँगे और कहा हम विकास के पथ पर अग्रसर हैं।
गोदरमाना के जनता से किए पिछली चुनावी वादें :
पलायन के सवाल पर विष्णु दयाल राम ने कहा कि लोग पलायन नहीं कर रहे। लोगों को दूसरे राज्यों की फसल ज्यादा अच्छी लगती है। इसलिए लोग फसल काटने के लिए वहाँ जाते हैं। कहा कि विकास उस हद्द तक तो नहीं हुआ है जितना यहाँ होना चाहिए। यहाँ विकास की गति कुछ कम थी। वहीं उनके साथ आए भाजपा नेता गिरिनाथ सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव हमारे देश का चुनाव है। इसलिए भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर भारी मतो से जिताये। हमारे देश की बागडोर को एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों में देकर अपने देश को सुरक्षित करें ।