समाज और प्रकृति को प्रदूषण मुक्त कराने की लड़ाई लेड़गा “टीम धनबाद”
धनबाद : सामाजिक और प्राकृतिक प्रदूषण से मुक्त होने की लड़ाई लड़ने की तैयारी में है “टीम धनबाद” यह बातें भाजपा नेता अभिषेक सिंह ने बाँसजोड़ा में आम सभा को संबोधित करते हुए कही। धनबाद के बाँसजोड़ा स्थित गड़ेरिया बस्ती में “टीम धनबाद” की स्थानीय शाखा की ओर से आमसभा आयोजित की गई। स्थानीय युवा नेता सुमित प्रणामिक के नेतृत्व में आयोजित सभा में बड़ी संख्या में क्षेत्र के पुरुष- महिलाओं ने हिस्सा लिया। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बिनय सिंह शामिल हुए। उन्होंने युवाओ को प्रदूषण एवं अन्य मुद्दे पर जागरूक होकर अपनी हक़ की लड़ाई लड़ने का आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि हमारे प्रयास से पूरा धनबाद को प्रदुषण मुक्त करना है।
[URIS id=9499]



