रांची: वार्ड को आदर्श बनाने का प्रयास: नसीम

राषन डीलरों- उपभोक्ताओ की बैठक
रांची: वार्ड 45 में शनिवार को पार्षद नसीम गद्दी ने उपभोक्ता व जन वितरण प्रणाली के डीलरों की समस्याओं को सुनने के बाद उसके निदान का आश्वासन दिया। कहा की इस वार्ड को आदर्श वार्ड के रुप में तब्दील करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि इसमें राशन दुकानदारों का विशेष योगदान है। प्रयास है कि क्षेत्र की जनता को बेहतर तरीके से राशन मुहैया हो सके।
बैठक में वार्ड सतर्कता सदस्य रोहित शारदा ने राशन डीलरों से आग्रह किया कि वह समय से उपभोक्ताओं को इस क्षेत्र की जनता को समय पर राशन देते हुए अच्छा- सही वजन से दें। राशन डीलरों ने भी अपनी समस्या को कहा कि उन्हें समय पर राशन उपलब्ध नहीं कराया जाता है। इसी कारण वे समय पर उपभोक्ताओं को राशन नहीं दे पाते हैं। नेट हमेशा डाउन रहता है, जिससे ठेपा लेने में परेशानी होती है। मशीन का बैटरी आधे घंटे से ज्यादा नहीं चलता।
[URIS id=9499]




