रांची: नातिन से मिलकर खुश हुए लालू

रांची: शनिवार को चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू यादव से मुलाकात का दिन होता है। इस बाबत उनसे उनकी बेटी धनु, दामाद चिरंजीवी व उनके समधि जितेंद्र यादव मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद बाहर निकले उनके समधि जितेंद्र यादव ने बताया कि हमसभी लालू जी के स्वास्थ्य का हाल जानने आये थे। कहा कि शुगर में बढ़ोतरी देखी गई है, जिस कारण उन्हें दिन में 3 बार इंसुलिन दिया जा रहा है। कहा कि यह चिंता का विषय है व इसे बाबत हम सरकार और कोर्ट से आग्रह करते है, कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर भेजा जाए। कहा कि लालू अपनी नातिन को देखकर काफी खुश थे।
काफी दिनों के बाद लालू यादव के चेहरे पर प्रसन्नता देखी गई। अपने नातिन के साथ वह थोड़ी देर खेले, जिससे बाद काफी खुश दिखे। उन्होंने दामाद चिरंजीवी व बेटी धनु के साथ आई उनकी दो नातिन राजलक्ष्मी और राजनंदनी के लिए अपने सेवादार से चॉकलेट व टॉफी मंगाया। बेटी धनु ने बताया कि अपने पिता से मिलकर उन्हें काफी खुशी मिली।

[URIS id=9499]

 

बीजेपी धन-बल के आधार मोदी बने पीएम: रघुवंश
राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने पीएम मोदी पर तगड़ा हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी ने धन- बल के बल चुनाव जीता है, इसमे ईवीएम की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी की प्रचंड जीत में मोदी के मैनेजमेंट और धन-बल की ताकत है। कहा कि वे व्यक्तिगत तौर पर मानते हैं, कि ईवीएम हैक नहीं हो सकता है।
श्री यादव ने कहा कि जिस देश में ईवीएम का जन्म हुआ उस देश मे ही ईवीएम को लेकर सवाल उठाना ठीक नहीं है। वे लालू से मिलने के लिए रांची पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कई लोगों को चारा घोटाले के मामलों में बेल मिल चुकी है, लेकिन एक षड्यंत्र के तहत लालू को विरोधी बाहर देखना ही नहीं चाहते हैं। उन्होंने विधानसभा गेस्ट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि झारखंड में विपक्ष एकजुट होकर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। राजद के नये कार्यकारिणी का गठन भी हो चुका है, उस कार्यकारिणी के ऊपर भी अब ध्यान रखना होगा व सभी विपक्षी नेताओं को भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए एकजुटता दिखानी होगी, अन्यथा हालत कहीं लोकसभा जैसी न हो जाए।
पेईंग वार्ड में टहलते दिखे लालू
रिम्‍स के पेईंग वार्ड में भर्ती लालू प्रसाद शनिवार को अपने सेवक इरफान के साथ टहल रहे थे तो वार्ड के बाहर राजद कार्यकर्ताओं और मीडियाकर्मियों का जमावड़ा देखने के लिए अपने फ्लोर की खिड़की तक आ पहुंचे। जैसे ही लालू खिड़की पर दिखे तो मीडियाकर्मियों ने उनकी फोटो लेने की कोशिश की। लालू ने उनसे आग्रह किया वे फोटो ना लें, लेकिन मीडियाकर्मी नहीं मानें। ऐसे में धेल बुड़बक कहकर खिड़की बंद कर ली।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More