रांची: 339 विस्थापित परिवार को पट्टा वितरित

रांची: राजधानी के नगड़ी प्रखंड मेें विस्थापित परिवारों को लगान निर्धारण सहित जमाबंदी से संबंधित प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस बाबत नयासराय गांव के कल्लू मैदान में सांसद संजय सेठ, विधायक नवीन जायसवाल, अंचलाधिकारी वंदना शेजवलकर, अंचल निरीक्षक अशोक बड़ाईक, उप प्रमुख प्रेम उरांव, समाजसेवी पंकज शाहदेव, 20 सूत्री नगड़ी प्रखंड अध्यक्ष चूड़ामणि महतो, उतरी टुंडुल मुखिया नीलम तिग्गा, पंचायत समिति सदस्य श्वेता देवी, दक्षिणी टुंडुल मुखिया शम्भू खलखो, नगड़ी मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी, समाजसेवी दुलाल देवघरिया, मेघनाथ महतो, करमा उरांव, महावीर मुंडा, श्यामलाल मुंडा ने संयुक्त रूप से 339 विस्थापित परिवारों के बीच पट्टा वितरण किया। विस्थापित परिवार के लोगों ने कहा कि सरकार व प्रशासन के सकारात्मक पहल के कारण उनका हक मिल गया।
[URIS id=9499]

