रांची: करमा पूजा में शामिल हुए पूर्व विधायक

रांची: बिनू कुमार महतो युवा टाइगर ने कहा है कि कर्म पूजा एक धरोहर है, जो संस्कृत को बचाए रखता है। यह परंपरागत तरीके से चलता आ रहा है। संस्कृति को बचाने के लिए पूरे राज्य के लोगों को एकता दिखाने की आवश्यक्ता है। सीरू गांव के महिलाओं व पुरुषों के साथ बैठक कर झाविमो नेता टाइगर ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को हर हाल में बचाकर रखना है। करमा को हर साल धूमधाम से मनाना चाहिए, ताकि प्रकृति के साथ-साथ भाई-बहनों का अटूट रिश्ता कायम रहे। इस मौके पर लड्डू नायक, बलक नायक, दुलिया नायक, बेबी कुमारी, ममता कुमारी, उमा देवी, निशा देवी, कमली देवी, प्रीति कुमारी ,भूतनी देवी, आशा देवी ,पुरर्नी देवी, आलो देवी, कुंती देवी, गुड़िया देवी ,रीता देवी, चित्र नायक, चोटरा नायक, कुनया देवी सुनैना देवी, मोनिका देवी, सोमरी देवी, मानो देवी ,ललिता देवी ,सीता देवी सहित कई लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More