रांची: सिमरिया से पहुंचे लोगों ने थामा आजसू का दामन

रांची: सिमरिया विधानसभा क्षेत्र से योगेंद्र साहू, शिव शंकर व रवि शंकर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने दूसरे दलों को छोडकर सोमवार को आजसू पार्टी का दामन थाम लिया। राजधानी के पार्टी सुप्रीमों सुदेश महतो ने अपने आवास में आहूत कार्यक्रम के दौरान उनका स्वागत करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण दिलायी। श्री महतो ने इस मौके पर कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव चुनौतियों से भरा है और इसके लिए युवाओं को हर प्रकार से तैयार रहना है।
आजसू सुप्रीमो ने कहा कि पार्टी के सभी सदस्य अपने बूथ के हर परिवार से जुड़ने का काम करें, उनके सुख-दुःख में भागीदार बने। किसी के घर का चूल्हा न बूझे। इसे देखने का दायित्व हमारे बूथ स्तरीय कार्यकर्ता निभाएं। कहा कि निरंतर जनता की समस्याओं के समाधान हेतु हमें प्रयास करना होगा। इसी संघर्ष के चलते आज पार्टी की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनी है। उन्होंने वहां मौजूद नेताओं-कार्यकर्ताओं सहित झारखंड की सभी जनता को करम पर्व पर शुभकामनाएं दी। मुख्य केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि पार्टी के विचार व बेहतर नेतृत्व के कारण हम विधानसभा में बेहतर करेंगे।
अनुशासन समिति के अध्यक्ष व पूर्व डीआईजी सुबोध प्रसाद ने कहा कि सिमरिया विधानसभा क्षेत्र संवेदनशील रहा है। इनके पार्टी में शामिल होने से सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती मिलेगी। आजसू में शामिल होनेवालों में मुख्य रूप से पिंटू कुमार, विक्रम कुमार, राजेश कुमार, विपिन कुमार, पंकज कुमार, किशोरी कुमार, जितेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, राहुल कुमार, पप्पू साहू, भोला शंकर, एतो उरांव, रंजन कुमार, प्रवीण कुमार, सुरेंद्र सिंह भोक्ता, नागेश्वर कुमार, अरूण कुमार, उमेश कुमार, शुभम भारती सहित कई लोग शामिल थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More