रामगढ़: पांडव कुमार झाविमो के गोला प्रखंड अध्यक्ष

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र से दस्तयाब की गई महिला पार्वती देवी और बच्चे।
रामगढ़: डाक बंगला परिसर में मंगलवार को झारखंड विकास मोर्चा की बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह गोला प्रखंड सदस्यता प्रभारी बिनू कुमार महतो एवं संचालन गोपाल महतो ने की। इस दौरान प्रखंड का अध्यक्ष पांडव कुमार महतो को बनाया गया है। इस दौरान 25 सितंबर को कार्यकर्ता समागंम एवं परिवर्तन रैली में हजारों की संख्या में भाग लेने का निर्णय लिया गया। मौके पर केंद्रीय सदस्य एवं जिला सदस्यता प्रभारी दुर्गाचरण प्रसाद, सदस्यता जिला संयोजक जितेंद्र प्रसाद साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोपी प्रजापति, जिला सचिव वसुद तिवारी उपस्थित हुए। साथ में कई लोग झाविमो की सदस्यता ग्रहण किया । सदस्यता ग्रहण करने में अकला मांझी, प्रकाश कुमार, रमेश मांझी, राजकुमार महतो, सुरेश रजवार, मंसु मुरमू, माना रजवार, आंनन्द रजक, राधेश्याम कोटवार, पंरमानंद महतो, वीरु बेदिया इत्यादी शामिल हुए ।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More