झामुमो की आक्रोश रैली, शामिल होंगे 2 हजार युवा

रामगढ: झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की बैठक में तय किया गया है कि 8 अगस्त को रांची में आहूत युवा आक्रोश रैली में रामगढ़ से 2 हजार युवा शिरकत करेंगे। रैली को सफल बनाने के ध्येय से गुरुवार को विनोद किस्कू की अध्यक्षता में गुरुवार को पार्टी कार्यालय में एक बैठक की गई।
बैठक को विनोद कुमार महतो ने संचालित किया। इस बाबत युवा आक्रोश रैली में रामगढ़ से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शामिल करने व रैली को सफल बनाने पर मंथन किया गया। मौके पर जिला जेएमएम अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा शासित सरकार निरंकुश है, जो समाज के लोगों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान मजदूर शिक्षित युवा सहित समस्त देशवासी सरकार से नाखुश हैं। कहा कि देश में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या थी और अब उससे भी विकट समस्या ये है, कि लोगों को नौकरी से निकाल दिया जा रहा है।
श्री कस्कू ने कहा कि सत्ता में हेमंत सोरेन की सरकार आने पर बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। रोजगार के नए अवसर तलाशे जाएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जेएमएम कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें। उन्होंने सदस्यता अभियान पर फोकस करते हुए अधिकाधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर बल दिया। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो, महेश ठाकुर, सुदर्शन महतो, शिव कुमार, मुकेश रावत, खुर्शीद आलम, संजय वर्मा, संतोष कुमार, दातु करमाली, जिला कोषाध्यक्ष आलम, केंद्रीय उपाध्यक्ष गीता विश्वास, जिला अध्यक्ष पिंकी बेसरा, सचिव गिता देवी ,रेणु देवी, केंद्रीय सदस्य मुनेश्वर मुन्नू महतो आदि उपस्थित थे।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More