एसोचैम का खाद्य, कृषि व डेयरी पर नेशनल समिट
रांची: कंपनियों को ग्राहकों को उत्कृष्ट उत्पाद उपलब्ध कराना चाहिए, ताकि प्रतिस्पर्धा में क्वालिटी मेंटेन रहे। हालांकि ये बड़ी चुनौती है, बावजूद इसके कंपनियों को अपना रेपो बचाने के लिए ऐसा करना अनिवार्य है। नकली उत्पाद से ग्राहकों को तो नुकसान होता ही है। कंपनियों की साख भी प्रभावित होती है। उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने होटल बीएनआर चाणक्य में एसोचैम द्वारा आहूत खाद्य, कृषि व डेयरी से संबंधित नेशनल समिट सह पुरस्कार समारोह के तकनीकी सत्र को संबोधित करते हुए कही।
नगर विकास मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न करें। नकली उत्पाद से देश की अर्थव्यवस्था पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में इंडस्ट्री की भूमिका सहायक है। इस मौके पर श्री सिंह ने उत्कृष्ट उत्पाद प्रस्तुत करने वाले कंपनियों मणिशंकर आयल प्राइवेट लिमिटेड,एमवे इंडिया एंटरप्राइजेज लिमिटेड व एचआर फूड प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड के कंपनी के प्रतिनिधियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
कृषि क्षेत्र में निवेश विकास का सशक्त आधार: प्रदीप
कार्यक्रम में कृषि विभाग के विशेष सचिव प्रदीप कुमार हजारे ने कृषि क्षेत्र में निवेश विकास में सहायक है। झारखंड में कृषि के क्षेत्र में नई तकनीकों के सहारे उपलब्धियां हासिल हो रही है। यह शुभ संकेत है। झारखंड सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में कृषि के क्षेत्र में 7 हजार करोड़ का बजटीय प्रावधान किया है। खाद्यान्न उत्पादन और डेयरी के क्षेत्र में भी संतोषप्रद कार्य हो रहे विशेष सचिव ने कहा कि कहा कि कृषि के क्षेत्र में नई तकनीक विकसित होने से खाद्यान्न उत्पादन में उल्लेखनीय उपलब्धिहासिल की जा रही है। कृषि के क्षेत्र में निवेश का आंकड़ा बढ़ रहा है। कहा कि झारखंड में हालांकि परफेक्ट डाटा उपलब्ध नहीं होने की वजह से इस क्षेत्र में विकास का सही अनुमान नहीं लगाया जा पा रहा है। लेकिन कृषि उत्पादन में लगातार हो रही वृद्धि से यह स्पष्ट पता चलता है कि कृषि के क्षेत्र में संतोषजनक विकास हो रहा है।
उन्होंने बताया कि झारखंड से लगभग पांच करोड़ की सब्जियों का निर्यात पटना व दिल्ली सहित अन्य शहरों में किया जाता है। यहां की सब्जियां झारखंड के अलावा पड़ोसी राज्यों में भी भेजी जा रही है। सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में झारखंड का विशेष स्थान है। कृषि, खाद्यान्न और गव्य विकास के क्षेत्र में झारखंड आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर तकनीकी सत्र को संबोधित करते हुए एमिटी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ.आरके झा ने कहा कि झारखंड में कृषि, खाद्यान्न उत्पादन और डेयरी तथा पशुपालन के क्षेत्र में भी सराहनीय विकास हो रहा है। इससे आर्थिक विकास में भी वृद्धि हो रही है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राय विश्वविद्यालय के प्रोवीसी डॉ. पीयूष रंजन ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में हो रहे नित नए अनुसंधान से खाद्यान्न उत्पादन में हो रही वृद्धि सराहनीय है। इस कार्यक्रम के प्रेजेंटिंग पार्टनर एमवे इंडिया इंटरप्राइजेज और फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, दिल्ली थे। समिट में काफी संख्या में विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद थे।