प्रदेश में विकास की धारा बह रही है: बाउरी

चंदनकियारी (बोकारो): झारखंड के भू-राजस्व मंत्री सह विधायक अमर कुमार बाउरी ने रविवार को सिमुलिया पंचायत के दुर्गा मंदिर समीप चारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस बाबत उन्होंने ग्रामीणों को लोकसभा चुनाव में चंदनकियारी से प्रचंड रुप से बीजेपी को वोट देकर प्रधानमंत्री मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने एवं पार्टी को बहुमत दिलाने के लिये आभार प्रकट किया।

[URIS id=9499]

कहा कि अब सिमुलिया पंचायत सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में हो रहे कार्य तथा आगे होने वाले कार्य से ग्रामीणों को अवगत कराएं। सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ मंत्री ने कहा कि चंदनकियारी चास के साथ- साथ पूरे जिले के हर गांव में पक्की सड़क बनाई जा रही है, जिसमें अधिकतर सड़क बन चुकी है। भाजपा के कार्यकाल में एक भी गांव व मोहल्ला पक्की सड़क से वंचित नहीं रहेगी। कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में चंदनकियारी विधानसभा के साथ- साथ पूरे प्रदेश में विकास की धारा बह रही हैं। चास, चंदनकियारी में बिजली, पानी, सड़क व शिक्षा के अलावे हर क्षेत्र में विकास की झलक दिखाई दे रही है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More