पीएम का भव्य स्वागत करेंगे: भाजपा

रांची: भगवान बिरसा की पावन धरती पर पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन पर उनका पारंपरिक व भव्य स्वागत किया जाएगा। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने कही। उन्होंनें बताया कि पीएम के स्वागत की तैयारी के संबंध में बुधवार को हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, विधायक राम कुमार पाहन, रांची महानगर जिला अध्यक्ष मनोज मिश्रा, रांची ग्रामीण महामंत्री सुरेन्द्र महतो मौजूद थे। श्री प्रकाश ने कहा कि मादी जी दोबारा पीएम बनने के बाद पहली बार रांची पधार रहे हैं। यह झारखंड के कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात है। इस बाबत बड़ी संख्या में रांची महानगर एवं ग्रामीण जिला के कार्यकर्ता पारंपरिक रीति-रिवाज से उनका स्वागत करेंगे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट एवं बिरसा चौक पर पीएम का भव्य स्वागत किया जाएगा।
[URIS id=9499]

