अनुमण्डल पदाधिकारी ने किया समीक्षात्मक बैठक

आसिफ
सरिया(गिरिडीह): मंगलवार को सरिया अनुमंडल सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी पवन कुमार मंडल की अध्यक्षता में सरिया बगोदर प्रखंड में चल रहे स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण कार्य एवम अन्य विकास कार्यो को लेकर एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में इनके अलावा मुख्य रूप से सरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण प्रसाद वर्मा, बगोदर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रीति किस्कू, बगोदर अंचलाधिकारी भोला शंकर महतो बिरनी बीडीओ पप्पू रजक के अलावा कई संबंधित विभाग के वरीय पदाधिकारी भी इस बैठक में भाग लिए ।बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी पवन कुमार मंडल ने सर्वप्रथम सरिया ,बगोदर प्रखंड के सभी पंचायत वार चल रहे शौचालय निर्माण कार्य की एक-एक करके समीक्षा किए। वहीं शौचालय निर्माण, 14 वी वित्त, मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रगति रिपोर्ट की स्थिति की जानकारी एकत्रित की। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को यह सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक सप्ताह सभी संबंधित पंचायतों में 70 से 80 गुणवत्ता पूर्ण शौचालय का निर्माण हो इस प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को अनुमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किए जाने की बात कही। साथ ही सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, स्वच्छता कर्मी जल सहिया को निर्देश देते हुए देखे गए कि शौचालय निर्माण में गुणवत्ता से खिलवाड़ कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। सभी लोग सुंदर व बेहतर शौचालय का निर्माण करें इसकी देख रेख नियमित प्रतिदिन होना चाहिए।
वहीं सभी मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक को समय पर बैठक में उपस्थित होने का भी सख्त निर्देश देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी श्री मंडल दिखे। उन्होंने कहा किस समय पर बैठक में भाग लेने नहीं पहुंचने वाले लोगों को दंडित करने का भी प्रावधान अगले बैठक से किया जाएगा। साथ ही बैठक के दौरान यह भी चर्चा का विषय रहा की बैठक में आधे से अधिक संख्या में मुखिया के स्थान पर उनके प्रतिनिधि या उनके पति बैठक में भाग लेते हैं और इस और अभी तक कोई भी विभागीय अधिकारियों की नजर नहीं गई है। जो जो पूरे अनुमंडल तथा प्रखंड कार्यालय के आस-पास चर्चा का विषय बना रहा। अगर जल्द ही इस संस्कृति का प्रचलन बन्द नही होता है तो आम लोगो मे विभागीय अधिकारी की कार्यशैली पर भी सवाल उठ सकते है ।


