लालू यादव सूर्यास्त नही, सूर्योदय हैं: कैलाश यादव

रांची: लालू विचार मंच के तत्वावधान में हरमू स्थित जमुनानगर (रोड न०-7) में एक आमसभा का आयोजन किया गया। सभा का मुख्य उद्देश्य लालू के विचारधारा को हर कोने में जन-जन तक पहुंचाना है।कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेन्द्र शर्मा ने की। कई वक्ताओं ने सम्बोधन के दौरान विस्तारपूर्वक अपना-अपना विचार व्यक्त किया। आमसभा में बतौर मुख्य अतिथि लालू विचार मंच के मुख्य संयोजक सह राजद महासचिव कैलाश यादव ने सम्बोधन के दौरान उपस्थित लोगों को कहा कि लालू यादव कभी सूर्यास्त होने वाले नहीं बल्कि लालू यादव हमेशा सूर्योदय होने वाले एक योग व्यक्ति हैं। जिन्होंने हमेशा संघर्षरत जीवन का सामना करते रहें हैं। मित्रों इतिहास गवाह है लालू यादव एक विचारधारा है जो कभी सामंती, फासिस्ट एवं मनुवादियों के सामने घुटने नही टेके। लालू यादव आज़ाद भारत के ऐसे राजनेता है जिन्हें सत्ता पक्ष के लोगों ने हमेशा शासन का दुरुपयोग कर इन्हें निम्नस्तरीय रूप से बदनाम करने एवं प्रताड़ित तथा परेशान करने का एक घिनौना कार्य करते रहा है। यादव ने कहा कि लालू यादव जी ने गरीब,किसान,दलित,मजदूर, अल्पसंख्यक, आदिवासी एवं पिछड़े वंचित समाज के हक अधिकार दिलाने के लिए एक हमेशा आवाज़ बने रहें। कहा कि चारा घोटाला एक बहाना है असली निशाना तो लालू यादव के उस कार्यो का है जिसे सामंती एवं फासिस्ट ताकते पचा नहीं पा रही है,क्योंकि लालू यादव ने गरीब,दलित एवं वंचित समाज के लिए व्यवस्था परिवर्तन कर सामाजिक न्याय को जिंदा किया। सम्पूर्ण देश के हर कोने में लोगो को जगाने का सफल कार्य किया,जिस कारण करोड़ो गरीबो के आवाज़ बन गए लालू यादव और एक मसीहा के रूप में जाने जाने लगे।यही मुख्य कारण है की इन्हें सत्ता पक्षीय लोग झूठे आरोप लगाकर कानूनी तलवार का भय दिखाकर पूरे परिवार को सामाजिक रूप से बदनाम करने की लगातार कोशिशें की जा रही है।बहुत सी बातें है जो अगले कार्यक्रम में बताया जाएगा।इसलिये लालू विचारधारा के चाहने वाले सभी समुदाय/समाज के लोगो आपलोग फिर से अपनी चट्टानी एकता के साथ खड़े होकर अपने चहेते एवं लोकप्रिय नेता गरीबो के मसीहा लालू यादव के ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ गोलबंद होने का साथ लोगो को जगाने का काम करे। आमसभा मे मंच के माध्यम से सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 3 जनवरी को सीबीआई कोर्ट से फैसले आने क बाद तुरंत बैठक कर आगे की रणनीति बनाये जाने की घोषणा की जाएगी। लालू विचार मंच जनजागरण अभियान के तहत चटकपुर में आमसभा की जाएगी। आमसभा का संचालन मन्तोष यादव और धन्यवाद ज्ञापन मो.आदिल हुसैन ने किया। सभा में देवानन्द शर्मा, उमेश यादव, रविन्द्र यादव, सुरेश राय, रामानन्द शर्मा, मो.राशिद भाई, दिलीप उरांव, अनुज उरांव मो.वसीम, नौशाद आलम, मो.फारूक, संजर खान, तज्जु खान, दिनेश गुप्ता, शिवनाथ साहू, सचितानन्द सिंह, रामावतार सिंह, किरण देवी, उषा देवी, मधुमती, माधुरी राय, रितेश यादव, ओमप्रकाश यादव, रंजन यादव, नीरज कुमार, उमेश प्रजापति, शैलेन्द्र वर्मा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
