कोडरमा: झारखंड विकास मोर्चा कोडरमा जिला इकाई के द्वारा नए मोटर व्हीकल नियम के विरोध में बुधवार को साइकिल मार्च निकाला गया। साइकिल मार्च कला मंदिर से प्रारंभ होकर महाराणा प्रताप चौक तक पहुंचा। महाराणा प्रताप चौक से पुनः झंडा चौक पहुंचकर मार्च सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अरशद खान तथा संचालन उत्तम शर्मा ने किया। वहीं विरोध मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष बेदू साव एवं यादव रमेश हर्षधर कर रहे थे।
सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बेदू साव रमेश हर्षधर सुखदेव प्रसाद यादव सुनील यादव, ने कहा कि केंद्र सरकार के मोटर अधिनियम एक्ट किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। सरकार तो पैसा वसूल रही है, लेकिन व्यवस्था देने में सरकार के पसीने छूट जाते है। सरकार खजाने में रखा पैसा का दुरुपयोग करती आ रही है और आज जनता से उस खाली खजाने को नए नियम लाकर भरने का काम कर रही है। भाजपा सरकार के द्वारा पिछले चुनाव में जो भी वादे किए गए थे उसमें एक भी वादा सरकार के द्वारा पूर्ण नहीं किया गया।
रघुवर दास ने कहा था 24 घंटे घर घर बिजली उपलब्ध कराई जाएगी और जीरो कट का वादा किया था जिसे सरकार ने आज तक पूरा नहीं किया है। मौके पर रामनाथ सिंह,राजेंद्र सिंह, जगदीश दास, मनोज भगत, भुनेश्वर राणा, महेंद्र लोहानी, प्रहलाद सिंह, अरविंद सिंह, राम प्रसाद साव, राजेंद्र दास, बैजनाथ, शंकर यादव, मलदेव यादव, उमेश यादव, सुनील कुमार यादव, उत्तम शर्मा, जुगल शर्मा, बैजनाथ दास, प्रवीण मोदी, आलोक कुमार, अमित जायसवाल, संजय यादव, राजू पांडे, भूषण यादव, अमित यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।