सीएनटी एक्ट का उल्लंघन कर जमीन खरीदने का मामला
रांची: भाजपा अनुसूचित जाति- जनजाति मोर्चा के बैनर तले बुधवार को प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात करते हुये गुमला विधायक शिव शंकर उरावं ने कहा कि एक ओर दल व उसके नेता आदिवासियों सहित जल, जमीन व जंगल की रक्षा व संरक्षण की बात करते हैं और दूसरी तरफ उसके नेता हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के नाम जमीन सीनएटी एक्ट का उल्लंघन कर लेते हैं। यह मुद्दा इनके दोहरे चरित्र को उजागर करता है।
[URIS id=9499]
श्री उंराव ने कहा कि ऐसे में कहा जा सकता है कि जनता के सामने इनका चेहरा रक्षक का है और अंदर ही अंदर भक्षक का। उन्होंने जनता से आहवान किया कि ऐसे दोहरे चरित्र वालों से सावधान रहें। झारखंड सरकार ने कानूनी प्रक्रिया के तहत हेमंत सोरेन द्वारा राजू उरावं की जमीन को औने- पौने दाम में डरा- धमका कर हासिल किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक बड़ाईक ने कहा कि हेमंत सोरेन ने राज्य भर मे सात जिलों मे एकड़ों- एकड़ जमीन अवैध तरीके से खरीदा और हथियाया है। सरकार इसकी जांच कर उसे वास्तविक भू- रैयतो को वापस करने का काम करेगी। प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव ने कहा कि हेमंत सोरेन ने शादी के पश्चात गलत तरीके से अपनी पत्नी का पता भी पिता के पते पर देकर खरीदारी की है। यह गुमराह करने वाला कृत्य हैं।