नौकरी पाना आत्मसंतुष्टि का परिचायक: नीरा

कोडरमा: सोमवार को समाहरणालय परिसर के प्रागंण में झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाईटी की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव, उपायुक्त रमेश घोलप, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अमर झा ने संयुक्त रुप से द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
मंत्री डॉ. नीरा यादव ने कौशल विकास कार्यक्रम की महता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नौकरी पाना सिर्फ आर्थिक रुप से मजबूत होना नहीं है बल्कि अपने-आप में आत्म-संतुष्टि और अपने जीवन में कुछ कर दिखाने की क्षमता को आगे बढाना है। उपायुक्त रमेश घोलप ने कहा कि आज रोजगार मेले में 14 से अधिक कंपनियों के स्टॉल लगाये गये हैं। कोडरमा जिले के 1 हजार से अधिक युवा-युवतियों को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।
उपायुक्त ने रोजगार मेले में आये हुए युवक, युवतियों को अपनी शुभकामनाएं दी। रोजगार मेले में देश के विभिन्न राज्यों से आये 14 से अधिक कंपनियों के स्टॉल लगाये गये। कार्यक्रम के दौरान युवा-युवतियों को कौशल विकास कार्यक्रम के प्रति आर्कषित करने के उद्देश्य से पूर्व से प्रशिक्षण प्राप्त कर नौकरी कर रहे युवाओं ने भी अपना अनुभव साक्षा किया। इस मौके पर उप विकास आयुक्त आलोक त्रिवेदी, जिला नियोजन कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।


