मैं जो वादा किया था उसे पूरा करने जा रहा हूँ : हरिकृष्ण

मनिका(लातेहार): स्थानीय विधायक हरिकृष्ण सिंह ने भटको से जेरुआ तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। सैकड़ो की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जनता से कहा मैं जो वादा किया था उसे पुरा करने जा रहा हूँ।
गांव के विकास के लिये अच्छी सड़क का होना बहुत जरूरी है। तभी किसी गांव का सही विकास हो पायेगा।
विधायक ने संवेदक को निर्देश देते हुए कहा की समय पर गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण कर ग्रामीणों को सौप दें।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सोच है, अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचे। सरकार की तरफ से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है, ग्रामीण उसका लाभ उठायें। सड़क निर्माण का शिलान्यास होने से ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार प्रकट किया।
मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रघुपाल सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशल किशोर प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि बबन पासवान, विधायक प्रतिनिधि लव कुमार दुबे, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष नितेश प्रसाद, मनीष सिंह, अजय गुप्ता सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्तागण एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
समृद्ध झारखण्ड के लिए लातेहार से सचीव मिश्रा की रिपोर्ट…


