जामताड़ा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने दिया कोरोना को मात

रांची : जामताड़ा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी (Former MP) आज यानी कि 16 अक्टूबर को कोरोना को मात देते हुए आलम अस्पताल (Alam Hospital) से डिस्चार्ज हुए. बता दें इस मौके पर उनके साथ झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख (Agriculture Minister), डॉक्टर इरफान अंसारी, डॉक्टर मजीद आलम व डॉक्टर तनवीर आलम तथा फुरकान अंसारी का इलाज कर रहे जाने-माने स्पेशलिस्ट डॉक्टर मनमोहन सिंह भी मौजूद थे.
डिस्चार्ज (Discharge) के दौ अस्पताल से डिस्चार्ज करा कर हो रही खुशी-बादल पत्रलेख रान कृषि मंत्री ने फुरकान अंसारी को संबोधित करते हुए कहा कि वह मेरे अभिभावक एवं राजनीतिक गुरु हैं. उन्होंने बताया कि जब उन्हें पता चला कि फुरकान अंसारी कोरोना संक्रमित (Corona Infected) हैं तो वह उनसे मिलने मधुपुर आवास भी चले गए. वहीं रांची के आलम अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी वह उनसे भेंट करने पहुंचे थे. कृषि मंत्री का कहना रहा कि उनका फारूक अंसारी व उनके परिवार से काफी लगाव है. कारणवश उन्होंने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य (On the Occasion of Birthday) में काटे जाने वाला केक भी अस्पताल में कांटा.
उन्होंने आगे बताया कि पूर्व सांसद फुरकान अंसारी कि सलामती के लिए देशभर से फोन आ रहें हैं. वह न सिर्फ प्रदेश में ही बल्कि पूरे देश में एक चर्चित शख्सियत हैं. वहीं कृषि मंत्री ने अस्पताल के बारे में बात करते हुए कहा कि आलम अस्पताल बेहद अच्छा अस्पताल है और यहां काफी पारिवारिक माहौल जैसा प्रतीत होता है. इसी माहौल के बदौलत आलम अस्पताल में फारूक अंसारी का अच्छे ढंग से इलाज हो पाया.
मौके पर फारूक अंसारी ने अस्पताल प्रबंधन (Hospital Management) को अपने बेहतर इलाज के लिए धन्यवाद दिया. आगे उन्होंने कहा कि कोरोना से डरने की नहीं बल्कि लड़ने की जरूरत है. अस्पताल को अपने बेहतर इलाज के लिए उत्तरदायी (Responsible) मान सभी कोरोना मरीजों को आलम अस्पताल में ही इलाज कराने के लिए प्रोत्साहित (Encouraged) किया. साथ ही उन सभी को धन्यवाद दिया जिन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना की थी और हवन कराया था.
मौके पर मौजूद फारूक अंसारी के पुत्र विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि अपने पिता को स्वस्थ देख खुशी मिल रही है. फुरकान अंसारी देशभर में एक जाने माने शख्सियत (Famous Personality) हैं इस वजह से उन्हें पूरे देश से सलामती कि दुआ मिली. अब वह पूरी तरह दुरुस्त है तो जल्द ही बिहार लौट कर भाजपा को मात देने पहुचेंगे.


