कैलेण्डर विमोचन सह परिवार मिलन समारोह का आयोजन कल

रांची: झारखण्ड मिथिला मंच के तत्वावधान में रविवार को हरमू के पटेल मैदान में कैलेण्डर विमोचन एवं परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, रांची की मेयर आशा लकड़ा, हटिया के विधायक नवीन जयसवाल होंगे। अतिथि के कर कमलों द्वारा ही कैलेण्डर का विमोचन होगा।



