रांची: जेवीएम प्रमुख बाबूलाल मंराडी ने रविवार को गुमला के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में बताया कि उनकी पार्टी गठबंधन की पक्षधर है, लेकिन इस बाबत मिलकर सलाह किया जाएगा। दावा कि इस बार विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ा जाएगा।
श्री मंराडी ने ने इस बात से कन्नी काट ली, कि झाविमो कितनी सीटोें पर चुनाव लड़ेगी। कहा कि बाद में इसका निर्णय होगा। प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अबकी बार 65 पार का नारा दे रहे हैं, लेकिन इसके विपरित हम जनता से झारखंड से भाजपा को पार कर देने की अपील कर रहे हैं। मंराडी ने कहा कि हमें सिर्फ पांच साल दीजिए तो तरक्की किसे कहते हैं, ये स्वतः झलकने लगेगा।
मंराडी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही मालिक है, ऐसे में हम झारखंड की गरीबी, बेकारी, भूखमरी व बदहाली दूर करने के लिए जनता के बीच जाकर जनादेश मांग रहे हैं। कहा कि डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में झारखंड के हालात बद से बदतर हो चुके हैं। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। लोग भूख से मर रहे हैं और सरकार निश्चित है। उन्होंने कहा कि किसानों की असली समस्या को दूर करना होगा।
उन्हें सालाना 5-6 हजार रुपए देने से समस्या दूर नहीं होने जा रही है। सरकार केवल इन्हें धोखा देने का काम कर रही है। कहा कि वे जनता के साथ संघर्ष कर रहे हैं, इसी कारण विवादों में नही फंसते। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य व सिंचाई को झाविमो का मुख्य एजेंडा बताया। मीडिया वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष सुजीत नंदा, नीलेश तिर्की, प्रभुदयाल बड़ाईक, महेंद्र भगत, संजय भगत, पोल केरकेट्टा मौजूद थे।