भाजयुमो कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित

रामगढ़: जिला भाजयुमो कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में मुख्य रूप से रामगढ़ भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बावला उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती व चुनाव के लिए विचार- विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह युवा सम्राट संजीव कुमार बावला द्वारा नगर से जिला की टीम में अनुपम आनंद को कार्यसमिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
युवा नेता दुष्यन्त पटेल के द्वारा नये नगर कार्यसमिति सदस्य का माला पहना कर जिला की टीम में स्वागत किया गया।
अनुपम आनंद द्वारा भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बावला सहित उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। वहीं अपने इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा व संगठन हित मे कार्य हेतु शपथ लिया। मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण मौजूद थे।
समृद्ध झारखण्ड के लिए रामगढ़ से रॉकी अग्रवाल की रिपोर्ट…


