परिवहन विभाग के भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन होगा: पंकज

रामगढ़: गोला के चोकड़बेड़ा में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता नागेश्वर बेदिया व संचालन प्रकाश करमाली ने किया। मौके पर मौजूद कांग्रेस नेता सह किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक पंकज महतो ने कहा कि सरकार परिवहन नियमो में बदलाव करके जनता का शोषण कर रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार इस बाबत आंदोलन कर रही है व आने वाले समय मे और भी उग्र आंदोलन होगा। क्षेत्र में चेकडैम बनाए गए हैं, जिसका उद्देश्य केवल ठेकेदारी है। सभी बेकार हैं व यहां सिचाई की कोई सुविधा नहीं है। आनेवाले विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब जरूर देगी। कार्यक्रम में झलकू बेदिया, गजानंद मुंडा, सलमान कादिर, आजाद सिंह, पंकज सिंह, नागेश्वर बेदिया, प्रभु बेदिया, बासु बेदिया, चमकू बेदिया, जलाल बेदिया, चरकु करमाली, मुकुल बेदिया, जगदीश राम बेदिया, दिनेश्वर बेदिया, हरिपद बेदिया, बलदेव बेदिया, लालू बेदिया, अमरनाथ बेदिया व गणेश बेदिया सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More