कोडरमा: अल्पसंख्यकों के अधिकार की रक्षा हेतु भाजपा कृतसंकल्पित: नीरा

कोडरमा: अल्पसंख्यकों के अधिकारों व सम्मान की रक्षा हेतु भाजपा पूरी तरह से कटिबद्ध है। केंद्र व राज्य सरकार मिलकर इनके विकास के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उक्त बातें प्रदेश की शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव बुधवार को महुआटांड़ (मरकचो) में आहूत अभिनंदन समारोह में कही।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि झारखंड व देश का विकास तेजी से हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का नाम विश्वमंच में लहरा रहा है। प्रदेश में मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में सरकार हर वो संभव प्रयास कर रही है, जिससे लोगों का जीवन स्तर उंचा उठे। अल्पसंख्यकों के विकास हेतु सरकारी योजनाओं को तेजी से क्रियान्वित किया जा रहा है। समारोह की अध्यक्षता अंजुमन सदर महुआटांड़ के अख्तर हुसैन ने की, जबकि संचालन समाजसेवी मोहम्मद खलील ने किया। इससे पूर्व श्रीमती यादव को समाज के लोगों ने फूल माला व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। मौके पर मुस्लिम समाज के विभिन्न वक्ताओं ने शिक्षा मंत्री के कुशल नेतृत्व की सराहना की ।
उन्होंने कहा पिछले 5 वर्षों में शांति व सुशासन के वातावरण में कोडरमा के विकास के लिए अनगिनत कार्य हुए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली पेयजल, सड़क, चिकित्सा एवं सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। कहा कि शिक्षा मंत्री के नेतृत्व में अल्पसंख्यकों का सहयोग और समर्थन भाजपा के साथ है। मौके पर भाजपा नेता वासुदेव शर्मा, नितेश चंद्रवंशी, शिवेंद्र नारायण, सुधीर यादव, विजय यादव, दिनेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अजय पांडेय, भाजयुमो महामंत्री रविंद्र गुप्ता वीरेंद्र यादव, अर्जुन यादव, नवीन सिंह, रामचंद्र यादव, दिनेश राणा, जनाब मकसूद आलम, मोहम्मद तौकीर, डॉ अंसार, जैनुल हक इसराइल अंसारी, रुस्तम अंसारी, जावेद आलम, मो सुल्तान, तस्लीम अंसारी, अकबर अंसारी, अब्दुल रज्जाक, मोहम्मद इमरान, महबूब आलम, शाहनवाज हुसैन, गुलाम सरवर, तौफीक आलम, कलीम अंसारी, अलीमुद्दीन अंजुमन, सदर जनाब अख्तर, उप मुखिया उद्दीन अंसारी, मजीद आलम, इलियास आलम, शमशाद अंसारी सहित मुस्लिम समाज के कई प्रतिनिधि मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More