कोडरमा: कादोडीह पंचायत समिति का गठन

कोडरमा: मरकच्चो प्रखंड के कादोडीह पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार को लव कुश मंच की एक अहम बैठक नागेश्वर वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें मुख्य रूप से मनोज कुमार झुन्नू, भरत नारायण मेहता, महेंद्र प्रसाद वर्मा व लीलावती मेहता मौजूद थीं। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए महेंद्र प्रसाद वर्मा व मनोज कुमार झुन्नू ने कहा कि किसी भी समाज को आगे बढाने के लिये शिक्षा, कोष और राजनीति में भागीदारी आवश्यक होती है।
कहा कि आज तक लोगों को हर पार्टी ने सिर्फ इस्तेमाल किया है। हमसबों को एकजुट होकर वैसी पार्टी का सहयोग करना है, जो हमारे समाज के बारे में अच्छी सोंच रखें। इस बाबत विधानसभा चुनाव में समाज से उम्मीदवार उतारने का निर्णय भी लिया गया। मौके पर पंचायत समिति का गठन किया गया। इसमें जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बिहारी महतो व बासुदेव महतो तथा पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर महतो, उपाध्यक्ष दुगन महतो, कोषाध्यक्ष जनार्दन महतो, सचिव रामेश्वर महतो, उप सचिव नागेश्वर प्रसाद, संगठन मंत्री नारायण महतो सहित सदस्य के रूप में चंद्रदेव कुशवाहा, अर्जुन महतो, कार्तिक प्रसाद वर्मा, प्रदीप वर्मा, प्रकाश वर्मा, कार्तिक महतो, सुधीर वर्मा व बलदेव महतो का चयन किया गया। बैठक में उमाशंकर प्रसाद, सूर्यनारायण महतो सहित कई लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More