चूल्हा प्रमुख सम्मेलन में भाग लेंगे सुदेश
रांची: आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो कल 24 अक्टूबर को चक्रधरपुर विधानसक्षा क्षेत्र के दौरे पर जाएंगे। जहां चूल्हा प्रमुखों के साथ सम्मेलन कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। गौरतलब है कि आजसू पार्टी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में चूल्हा प्रभारियों का मनोनयन किया है। सभी बूथों में 25-25 चुल्हा प्रमुख बनाए गए हैं। सभी चूल्हा प्रमुख पार्टी की नीति और विचारों को घर- घर पहुंचाने में जुटे हैं। चूल्हा प्रमुखों को पूर्व में ही कई निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय अध्यक्ष सभी चुल्हा प्रमुखों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।

