ना थके, ना रुके, पुण्य का काम है, करते रहें: मुख्यमंत्री

35 लाख किसानों की समृद्धि हेतु 24 घंटे हो रहा काम
रांची: मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से राज्य के करीब 35 लाख किसानों को आच्छादित के लिए राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों की टीम चौबीसो घंटे डेटा एंट्री व अपडेशन कार्य में जुटी हुई है, इस बाबत कृषि सचिव पूजा सिंघल ने बताया कि कई शिफ्टों में कृषि विभाग सहित जिला के अधिकारी व कर्मचारी किसानों का निबंधन कर रहें हैं, योजना का सीधा लाभ उन तक पहुँच सके। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने काम में जुटे हुए लोगों से आहवान किया है कि ये पुण्य का कार्य है, इसलिए थकें नहीं, अनव्रत करते रहें।
सीएम कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ 10 अगस्त को होगा। लगभग 15 लाख किसानों के खाते में प्रथम किस्त की राशि जाएगी। झारखंड के किसानों को पूर्व से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। किसानों को कृषि योजना का लाभ देने में सरकार युद्धस्तर पर जुटी हुई है। इस बाबत 1 से 5 एकड़ तक की भूमि वाले किसानों को प्रति वर्ष न्यूनतम 5 हजार व अधिकतम 25 हजार रुपये मिलेंगे। जबकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी किसानों को प्रति वर्ष 6 हजार रुपये मिल रहें हैं। ऐसे में दोनों योजनाओं से राज्य के किसानों को हर साल मिलेगा न्यूनतम 11 हजार और अधिकतम 31 हजार रुपये।
[URIS id=9499]

