15 हजार आवासों का गृह प्रवेश सिंतबर मेंः मुख्यमंत्री

नमामी गंगे के अंर्तगत बंदरगाह का उदघाटन
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है, कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सितंबर में 15 हजार शहरी आवासों का गृह प्रवेश एक साथ होगा। कार्यक्रम में मंत्री, सांसद, विधायक अपने- अपने क्षेत्र में कार्यक्रम में शिकरत करेंगे। इसके अलावे 34 हजार 333 स्वीकृत नये आवासों का भूमि पूजन भी पूरे प्रदेश में सामूहिक तौर पर किया जाएगा। होगा। वे आज नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक कर रहे थे।
सीएम ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है, कि कहीं भी घर निर्माण में देरी की खबर न आये। जरूरत हो तो नियमों का सरलीकरण करें। नींव खोदनेवालों को पहली किस्त अवश्य मिल जाये। अगली किस्त भी इसी प्रकार मिलती रहे। फोटो अपलोड करने के सात दिनों के भीतर किस्त आ जाये, इसे सुनिश्चित करें। लाभुक को भी फोटो अपलोड करने का पावर दें। इसके बाद कोताही होने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जायेगी। सीएम ने निर्देश दिया कि साहेबगंज में गंगा नदी पर बन रहे बंदरगाह का निर्माण जल्द पूर्ण करें, क्योंकि सितंबर में इसका उदघाटन होगा।

[URIS id=9499]

 

इसके अलावे वहां बन रहे सात घाटों का निर्माण भी सितंबर तक पूर्ण हो जायेगा। उनका उदघाटन भी होगा। सीएम ने राज्य के असंगठित मजदूरों को 15 अगस्त तक स्कील्ड कराने का आदेश दिया है, ताकि उनका मेहनताना बढ़ जाय। स्वास्थ्य, बच्चों की शिक्षा, पेंशन योजना आदि का लाभ भी उन्हें मिलने लगेगा व इसके साथ ही पेंट- शर्ट, साड़ी, स्वेटर आदि भी मिलने लगेंगे। उन्होंने रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट के आस- पास समेत सभी मुख्य सड़कों पर सफाई का खास ध्यान रखने का निर्देश दिया है। कहा कि रांची में अटल वेंडर मार्केट का उदघाटन काफी पहले किया जा चुका है। करोड़ो रुपये खर्च कर सरकार ने उनकी सहूलियत के लिए भी वेंडर मार्केट बनाया है। इसे कड़ाई से लागू करें।
बैठक में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के आग्रह पर निर्णय लिया गया कि अब ट्रेड लाइसेंस का रिनुअल हर दस साल में कराना होगा। साथ ही देरी होने पर रोजाना 10 रुपये का फाइन अब नहीं लगेगा। इसे अब 20 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। अभी दिसंबर तक बिना फाइन दिये लोग रिनुअल करा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के शहरी निकायों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में तेजी लाएं। बताया गया कि राज्य में अभी 42 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इनके पूर्ण होने के बाद 6,35,163 घरों तक पानी की आपूर्ति शुरू हो जायेगी। सितंबर तक गिरिडीह के 19723, चाकुलिया के 3610, लातेहार के 6454, गोड्डा के 11060 व रांची के 50 हजार घरों तक पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जायेगी। इनके अलावा कोडरमा, बासुकीनाथ, रांची पैकेज, धनबाद के माडा व फेज दो, हुसैनाबाद, देवघर व दुमका में नये प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जायेगा। बैठक में मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी, विकास आयुक्त सुखदेव सिंह, नगर विकास विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार बर्णवाल समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More