चंदनकियारी: युवा गाड़ी संभाल कर चलायें: अमर बाउरी

चंदनकियारी: रविवार को कोलबेंदी गांव के अंसारी टोला के तीन युवकों की मौत एक सड़क हादसे में हो गयी। हादसा मामरकुदर मोड़ के झा जी होटल के पास घाटी। हादसे में सद्दाम अंसारी, 25 वर्ष, लादेन अंसारी, 18 वर्ष और खिरतोष अंसारी 20 वर्ष की मौत हो गयी। वहीं एक युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
घायल का इलाज बीजीएच अस्पताल में चल रहा है। विधायक के कार्यकर्ताओं के द्वारा समय- समय पर चिकित्सा की पूरी जानकारी ली जा रही है। वहीं क्षेत्र से बाहर के होने के कारण विधायक सह मंत्री रविवार को परिजनों से नहीं मिल सके थे। लेकिन क्षेत्र आते ही सोमवार को अमर कुमार बाउरी ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।
उन्होंने घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि वे किसी को वापस तो नहीं ला सकते लेकिन उनके स्तर से हर संभव मदद मृतक के परिजनों को किया जाएगा।  उन्होंने उपस्थित युवाओं से आग्रह करते हुए कहा कि जीवन अनमोल है। घर मे जब किसी की मौत असमय हो जाती है तो पूरा परिवार टूट जाता है। इसलिए युवा गाड़ी संभाल कर चलायें, ताकि फिर कोई किसी हादसे का शिकार न हो।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More