चंदनकियारी: बाउरी ने लिया विकास कार्य का जायजा

डीसी ने दिये कई निर्देश
चंदनकियारी: झारखंड के भू-राजस्व मंत्री विधायक अमर कुमार बाउरी व बोकारो डीसी मुकेश कुमार ने प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं का गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान इन्होंने निर्माणाधीन समुदाय स्वास्थ्य केंद्र बायपास में निर्माणाधीन पार्क, महिला पॉलिटेक्निक भवन में चल रहे कौशल विकास केंद्र, स्टेडियम व रविंद्र भवन का निरीक्षण किया।
इस मौके पर वहां मौजूद विभागीय पदाधिकारियों को उपायुक्त ने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निर्माणाधीन सीएचसी भवन का जल्द से जल्द संपर्क पथ निर्माण कर नए भवन में शिफ्ट करने का निर्देश भी दिया। भू राजस्व मंत्री ने कहा कि पिछले 5 वर्ष में चंदनकियारी कई विकास कार्य किए गए हैं। उपायुक्त कौशल विकास केंद्र का जायजा लेते हुए छात्राओं से कई तरह की सुविधाओं की जानकारी ली। बताया गया कि कौशल विकास केंद्र भवन में हाल में लगभग 25 लाख से रिपेयरिंग होने के बावजूद कई रूपों में बरसात का पानी गिर रहा है, जिसके कारण केंद्र में छात्राओं को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत डीसी ने प्रबंधक को इस बाबत जानकारी देने का निर्देश दिया।
डीसी ने कहा कि चंदनकियारी में निर्माणाधीन कार्य में स्टेडियम व समुदाय स्वास्थ्य भवन में हो रहे काम की जानकारी भी ली। कहा कि इसका काम तेजी से पूरा किया जाएगा, ताकि लोगों को जल्द से जल्द चिकित्सा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यहां चल रही विकास योजनाओं में बिजली व पेयजल की समस्या को लेकर भी जानकारी ली। जिला प्रशासन जल्द ही इसके समाधान को लेकर कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया यहां अलग- अलग योजनाओं का अलग- अलग निर्माण होने में टाइम लगेगा, फिर भी हम लोग उम्मीद करेंगे कि डेढ़ 2 महीने में काम की चीज दिखाई देने लगेंगे। मौके पर बीपीओ पीवीएन सिंह, कार्यपालक अभियंता आरईओ बीडी राम, कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल पंकज कुमार, मंत्री के आप्त सचिव सुशांत मुखर्जी बीडीओ रविंद्र गुप्ता आदि थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More