चंदनकियारी: जल संरक्षण पर कार्यशाला

चंदनकियारी: प्रखंड के रविंद्र भवन में गुरुवार को जल संरक्षण हेतु जल शक्ति अभियान पर एक दिवसीय कार्यशाला आहूत की गई। इस बाबत प्रखंड प्रमुख हसिरता रजवार मौजूद थे। इस बाबत धनबाद लोकसभा सांसद प्रतिनिधि निमाइलाल महथा ने कहा कि आज पृथ्वी जल के क्षेत्र में विषम परिस्थितियों से गुजर रही हैं। धरती पर जलस्तर सामान्य से कहीं अधिक नीचे पहुँच चुका है। ऐसे में अगर हम जागरूक नहीं होंगे तो अगला विश्व युद्ध पानी के लिए होगा।

[URIS id=9499]

 

महथा ने कहा कि हमें जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देंने की जरूरत है। समाज के एक- एक व्यक्ति को पानी की बर्बादी को रोकना होगा। इस बाबत जनप्रतिनिधियों का भी दायित्व बनता है, कि सरकार से संचालित जल संरक्षण योजना को गुणवत्ता पूर्ण बनाना हैं। बीडीओ रविंद्र कुमार गुप्ता ने जल संरक्षण के टिप्स देते हुये इसकी जरुरत पर बल दिया। प्रोजेक्टर के माध्यम से जल संरक्षण के डेमो को भी दिखाया। उन्होंने कहा कि चाहे कुआं हो या फिर चांपानल हर किसी से निकलने वाले पानी को वहीं बचाकर उसे बर्बाद होने से बचाने का प्रयास होना चाहिए। वरना वो दिन दूर नहीं जब हम एक बूंद पानी के लिए कई जिद्दोजहद करना पड़ेगा। बीडीओ ने जल संरक्षण के लिए उपस्थित सभी को संकल्प भी दिलाया। कार्यशाला में विधायक प्रतिनिधि विनोद गोराई, बीससूत्री अध्यक्ष लोकेश्वर साहनी, जिप बोकारो प्रतिनिधि आशीष माहथा, चिकित्सा प्रभारी डॉ श्रीनाथ, दिनेश माहथा के अलावा सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, मनरेगा कर्मी, जल सहिया सहित कई लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More