हजारीबाग: जिले में भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने जल शक्ति अभियान का आगाज किया। इस बाबत स्वर्ण जयंती पार्क में सदर विधायक मनीष जायसवाल, महापौर रोशनी तिर्की, उप महापौर राजकुमार लाल, उपायुक्त डॉ. भुवनेश प्रताप सिंह सहित कई लोगों ने पौधरोपण किया। सांसद ने कहा कि बगैन जनसहयोग के जल शक्ति अभियान सार्थक नहीं हो सकता है।
[URIS id=9499]
श्री सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को सामाजिक आंदोलन बनाने का काम किया गया है, इसी तर्ज पर जल शक्ति अभियान को सहयोग देकर इसे भी मुकाम तक पहुंचाया जा सकता है। लोगों के सहयोग से इसको प्राप्त करने में कोई कठिनाई नहीं होगी। बताया कि झारखंड में 1800 मिली मीटर बारिश होती है, लिहाजा इसका संचयन से हर नल को जल और हर खेत को पानी पहुंचाया जा सकता है। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने भी पानी को बचाने के लिए हर व्यक्ति को सहयोग देने की अपील की। मौके पर उपायुक्त हजारीबाग डाॅ भुवनेश प्रताप सिंह ने जल संचयन को लेकर लोगों को शपथ दिलाई।