खूंटी: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार को ’लोक’ ‘विजय अभियान’ के तहत खूंटी लोकसभा के तमाड़ विधानसभा अंतर्गत प्रतापपुर, नूरीडीह, खकसीडी ,आगरा,सुंदरडीह, हरलालता सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। इससे पूर्व इन्होने बैठक कर इसे सफल बनाने की रणनीति तय की।
इस बाबत तमाड़ विधानसभा संयोजक महिपाल महतो ने बताया कि नेशन फस्ट, वोटिंग फस्ट के तहत आम चुनाव के युवाओं की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हम मतदाता जागरूकता अभियान चला रहे है, ताकि कोई भी व्यक्ति का मत न छूटे। परिषद के मंतोष कुमार ने कहा कि ग्रामीण मतदाताओं में जागरूकता की कमी है व जानकारी के आभाव में अपने मत का सही उपयोग नहीं कर पाते हैं। इसी कारण इन्हें हम जागरुक करने के लिए अभियान चला रहे हैं।