रामगढ़: छावनी परिषद के वार्ड नंबर 8 के लोहार टोला में आजसू पार्टी की ओर से 91 महिलाओं समूह के बीच कुर्सी व दरी का वितरण किया गया। बतौर मुख्य अतिथि महिला मोर्चा केंद्रीय जिला सचिव अर्चना महतो, सह विशिष्ट अतिथि के रूप में मनपाल सिंह सोनी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अराधना राज ने किया, जबकि संचालन महिला मोर्चा की नगर सचिव अनुपमा सिंह व ज्योति शर्मा ने किया। इस दौरान खासतौर पर नगर अध्यक्ष धर्मेंद साव (भोपाली), कार्यकारिणी नगर अध्यक्ष विभिन् सिंह, बुद्धिजीवी मंच के उपाध्यक्ष पप्पू जैसल, नगर उपाध्यक्ष बबलू मोदी,लालू शर्मा, अमित विश्वकर्मा, रोहित सोनी, गगन विश्वकर्मा, काली यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।