मृतक की पत्नी को 3 लाख मुआवजा

भाजयुमो की पहल
झरिया: क्षेत्र के लोअर चौथाई कुलही निवासी सुनीता देवी (31) को भाजयुमो जिला मंत्री रिंकू शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि दिलीप अडवानी, जिला मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी ने तीन लाख का चेक प्रदान किया। इस बाबत श्री शर्मा ने कहा कि एक महीने पूर्व महिला के पति मानिक चंद्र बाउरी (35) की चंदनकियारी के आमलाबाद में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसी के तहत दाहसंस्कार हेतु 25 हजार व मुआवजा के मद में 3 लाख उक्त कंपनी से दिलाया गया है।
[URIS id=9499]


