युवक की गला रेतकर हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिला में युवक की गला रेतकर हत्या (Young man strangled to death) के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है. हत्या के आरोप में पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार कर लिया है. आपको बता दें कि युवक गौहत्या रोक रहा था. जिसके कारण उसकी हत्या हो गई.
क्या है मामला
मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद हबीब के पुत्र आरजू पवरिया गढ़वा जिला के सोमपुरवा का रहने वाला था. फिलहाल वह अपने नाना के घर ऊचरिया में रहा था. गोहत्या के विरोध (Cow slaughter) में करने पर कुछ लोगों ने मिलकर गला रेतकर हत्या कर दी.सोमवार की रात 10:00 बजे आरजू खाना खाकर सोने चला गया. तभी अचानक उसके कमरे में मुन्नू कुरैशी,कईल कुरैशी आकर आरजू से झगड़ा करने लगे. इसी दौरान दोनों ने मिलकर आरजू की गला रेत कर हत्या कर दी . और दोनों फरार हो गए. आरजू के नाना गुलाम मोहम्मद ने उसे छटपटाते देख शोर मचाया. पड़ोसियों इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी. पड़ोसियों पुलिस की मदद से आरजू का इलाज हॉस्पिटल (Cure Hospital) में चलने लगा इसी दौरान आरजू की मौत हो गई.
आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज
घटना की सूचना मिलने के बाद गढ़वा एसडीपीओ बहामन टुटी(Garhwa SDPO Bahaman Tutti) , पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने गढ़वा सदर अस्पताल (Garhwa Sadar Hospital) पहुंचकर घटना की जानकारी ली. जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया. मृतक आरजू की मां सोनपुरवा निवासी आयशा खातून ने गढ़वा थाना में मुन्नू कुरैशी, कइल कुरैशी व खालिद कुरैशी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज (Named FIR registered) करने की मांग की है. आयशा खातून ने आरोप लगाया कि मृतक के नाना के घर के बगल में गाय काटने से आरजू ने मुन्नू कुरैशी तथा कईल कुरैशी को मना किया था.
पुलिस अधीक्षक,श्री श्रीकांत सुरेश राव खोटरे के निर्देश पर प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर SDPO गढ़वा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर सघन छापामारी करते हुए आरजू पवडिया नामक युवक की हत्या के मामले में मुख्य दो आरोपियों को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। pic.twitter.com/AdajEnSrCi
— Garhwa Police (@GarhwaPolice) October 21, 2020
एसडीपीओ बहामन टुटी ने बताया कि आरजू पवरिया की हत्या के मामले में दो आरोपियों को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही उसकी हत्या में उपयोग की गयी चाकू व एवं खून लगा पैंट-शर्ट बरामद किया है. जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनके नाम कईल कुरैशी उर्फ अफजल व उसका भाई मुन्नू कुरैशी उर्फ मुन्ना हैं.


