रांची: चडरी तालाब में डूबने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई इस युवक का नाम सोनू बताया जा रहा है। जो मेन रोड स्थित काली मंदिर के समीप फुटपाथ पर रहता था। रविवार को वह चडरी तालाब में नहाने आया था लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण डुबने से उसकी मौत हो गई। एनडीआरएफ की टीम ने लभभग 3 घंटे की मशक्कत के बाद तालाब से सोनू का शव बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रोज की तरह सोनू कचरा चुनने के लिए चडरी तालाब के आसपास घूमता था। आज भी उसे दो बजे के आस- पास तालाब के समीप देखा गया था। जिसके बाद वह नहाने के लिए तालाब में कूद गया लेकिन वापस बाहर नहीं निकला। जिसके बाद स्थानीय लोग षोर मचाने लगे। आनन- फानन में कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी गई, बाद में एनडीआरएफ टीम शव को बाहर निकाला गया, शव की शिनाख्त होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया।