हाथरस गैंगरेप केस : सीएम योगी ने एसपी, डीएसपी सहित कई अफसरों को किया सस्पेंड, होगा नार्काे टेस्ट


UP Chief Minister Yogi Adityanath suspended hathras SP, DSP, Inspector and some others officials in Hathras Gangrape case

लखनऊ : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुकवार की शाम हाथरस गैंगरेप मामले में जिले के एसपी, डीएसपी, इंसेपक्टर सहित 5 अफसरों को सस्पेंड कर दिया है. मुख्यमंत्री कार्यायल ने इस संबंध में कहा है कि यह कार्रवाई आरंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर की गयी है. इतना ही नहीं एसपी व डीएसपी का उत्तरप्रदेश सरकार हाथरस मामले में नार्काे पाॅलिग्राफी टेस्ट कराएगी.

नार्काे टेस्ट यह पता करने के लिए किया जाता है कि व्यक्ति सच बोल रहा है या झूठ. उत्तरप्रदेश के हाथरस गैंगरेप मामले में जिला प्रशासन व पुलिस की भूमिका पर सवाल उठा रहा है. इस माममले में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार पर भी कार्रवाई किए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है. लक्षकार पर परिवार ने दबाव बनाने धमकाने व दबाव बनाने का आरोप लगाया है. हाथरस गैंगरेप कांड की मृतका की भाभी ने आरोप लगाया कि डीएम ने उनके ससुर को कहा कि अगर तुम्हारी बेटी कोरोना से मर जाती तो क्या तुमको मुआवजा मिल पाता?

योगी आदित्यनाथ ने एसपी विक्रांत, डीएसपी व इंसपेक्टर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. इनके चंपदा थाने के कई पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया है.

वहीं, डीएम का पीडिता के पिता से बातचीत का एक वीडियो भी आया है. वीडियो में डीएम पीडिता के पिता को यह कहते हुए दिख रहे हैं कि अपनी विश्वसनीयता खत्म मत करो. ये मीडिया वाले मैं आपको बता दूं, आधे आज चले गए और आधे कल चले जाएंगे. हम आपके साथ खड़े हैं, आपकी इच्छा है कि आपको बार-बार बयान बदलना है कि नहीं बदलना है. अभी हम भी बदल जाएं तो?

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More